VPN Kya Hota Hai in Hindi: VPN या Virtual Private Network एक ऐसी service है जिससे आपको Privacy और Security दोनों मिलती है। एक VPN आपको इंटरनेट पर किसी अन्य नेटवर्क के लिए सुरक्षित कनेक्शन बनाने की अनुमति देता है। अगर आपकी Location पर कोई वेबसाइट या एप्लीकेशन ब्लॉक है तो आप VPN का use करके उस वेबसाइट या एप्लीकेशन को access कर सकते है। आज का यह लेख इसी को लेकर के है कि आखिर VPN क्या है तो इसके बारे में और अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

VPN या Virtual Private Network, एक private network है जो data को encrypt और transmit करता है जब यह इंटरनेट पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाता है। इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए वीपीएन का उपयोग करने से आप वेबसाइटों को निजी और सुरक्षित रूप से सर्फ कर सकते हैं और साथ ही प्रतिबंधित वेबसाइटों को भी access कर सकते हैं।
VPN केवल डेस्कटॉप या लैपटॉप के लिए ही नहीं होते हैं बल्कि आप अपने iPhone, iPad या Android phone पर भी वीपीएन सेट कर सकते हैं।
बहुत ही सरल शब्दों में कहें तो, एक VPN आपके PC, smartphone, या tablet को इंटरनेट पर कहीं और मौजूद कंप्यूटर (जिसे server कहा जाता है) के साथ जोड़ता है, और आपको उस कंप्यूटर के इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करके इंटरनेट ब्राउज़ करने की अनुमति देता है।
1. एक बार जब आप अपनी VPN Service को switched on कर इन्टरनेट से जुड़ते है तो आप VPN provider के servers में से एक से जुड़ जाते हैं।
2. उसी समय वे आपको उस विशेष सर्वर का IP address प्रदान करेगा। अपने खुद के IP address का उपयोग करने के बजाय आप VPN provider से संबंधित कोई एक IP address का उपयोग करेंगे।
3. आपका internet connection आपके device और आपके द्वारा जुड़े server के बीच encrypted (unauthorized access को रोकने के लिए डेटा को कोड में बदलने की प्रक्रिया) होता है।
4. अपना IP address Hide करने से आप privately इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं और अपने ब्राउज़िंग को ट्रैक या ट्रेस होने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
VPN Kya Hota Hai : लेख आपको कैसा लगा
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख VPN क्या होता है? पसंद आया होगा। और हमें उम्मीद है कि इस article को पढ़ लेने के बाद VPN Service कैसे काम करती है? आप यह भी जान गए होंगे।
अगर आप के मन में हमारे इस लेख VPN Kya Hota Hai से सम्बंधित कोई सवाल है या आप अपना कोई सुझाव देना चाहते है तो आप हमें comment section के ज़रिये ज़रूर बताये।
Nice post
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know.