How To Earn Money From Mobile Apps ... -

 


How To Earn Money From Mobile Apps ..





पैसा कमाना कौन नहीं चाहता है और सभी लोग जानते हैं कि पैसा से ही कमाया जाता है। अलग-अलग लोग अपने-अपने तरीके और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार पैसे कमाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से पैसे कमा सकते हैं।


सबसे पहले आपको बता दें कि आपको मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। जहां तक एंड्रॉयड मोबाइल से पैसे कमाने वाले ऐप की बात है इस लिस्ट में सबसे पहला नाम mCent ऐप का आता है। इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके साइनइन करें। साइनइन करने के बाद आपको इस ऐप में कुछ ऐप दिखेंगे और उनके साथ मिलने वाले पैसे भी दिखेंगे। इस ऐप की मदद से ऐप डाउनलोड करके आप पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ ऐप शेयर करने पर भी पैसे मिलते हैं। अगर आपके रेफर करने पर एक फ्रंड एमसेंट ऐप डाउनलोड करता है तो आपको 35 रुपए तक मिलेंगे।


Ladooo App से पैसे कमाए

इस ऐप में विज्ञापन देखने के पैसे मिलते हैं। इसके अलावा ऐप को रेफर करने और इस ऐप के जरिए डाउनलोड करने पर भी पैसे मिलते हैं। इसके अलावा इसमें सर्वे करने के भी पैसे मिलते हैं।


Gigato

इस ऐप के जरिए आप पैसे तो नहीं, लेकिन डाटा पैक जरूर कमा सकते हैं। इस ऐप के जरिए ऐप इंस्टॉल और यूज करने पर डाटा मिलता है। जैसा कि अगर आप व्हाट्सऐप या फेसबुक यूज करने में 20 एमबी डेटा खर्च करते हैं तो इस दौरान आप 25 एमबी डाटा कमाते हैं जिसे आप अपनी टेलीकॉम कंपनी से ले सकते ह


Earn Talktime

इस ऐप की मदद से आप पैसे और डाटा दोनों कमा सकते हैं। यह ऐप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी डिस्काउंट देता है। वहीं अर्न टॉकटाइम को रेफर करने पर 175 रुपये मिलते हैं। इस ऐप के जरिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने पर पैसे मिलेंगे।


myads india app

इस ऐप का अंदाज बिल्कुल अलग है। इस ऐप में विज्ञापन देखने पर पैसे मिलते हैं। इस ऐप में 45 सेकेंड के विज्ञापन देखने के लिए 8 रुपये मिलते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल आप फोन को रीचार्ज करने के लिए कर सकते हैं। ये सभी ऐप आपको गूगल प्ले-स्टोर पर मिल जाएंगे।

नोट- हालांकि इन ऐप के इस्तेमाल से थर्ड पार्टी ऐप के आने का भी खतरा रहता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।














Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.

और नया पुराने