Google Kormo Jobs App क्या है और कैसे प्रयोग करें?

 इस लॉक डाउन के बीच Google ने अपनी जॉब-लिस्टिंग ऐप Kormo Jobs का विस्तार भारत में किया है। जैसा की आपको पता होगा देशव्यापी लॉक डाउन में बहुत सारे लोगों की नौकरी चली गई है। बहुत से कारणों की वजह से लोग अपनी जॉब भी बदलना चाह रहे हैं। ऐसे में इस संकट के समय में Google Kormo Jobs App भारत में लांच कर दिया गया है।


google-kormo-jobs-app-kya-hai

इस पोस्ट में आप Google Kormo Jobs App क्या है? कैसे इसका प्रयोग करना है। ये सभी जानकारी हम इस पोस्ट में आपको देने वाले हैं। तो अगर आपको भी एक नई जॉब की तलाश है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें।

इस ऐप को सबसे पहले साल 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था और फिर साल 2019 में इसका विस्तार इंडोनेशिया में किया गया था।

Table of Contents

Kormo Jobs ऐप विभिन्न नौकरियों को लिस्ट करता है, इसके अलावा हर कोई इस प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत रूप से अपना डिज़िटल CV भी बना सकता है। गूगल की यह नई पहल लाखों लोगों को नौकरियां दिलाने में मदद करेगी।

अगर सब सही रहा तो जो कि यकीनन Microsoft के LinkedIn और इंडिया बेस्ड जॉब सर्च पोर्टल्स जैसे Naukri.com और TimesJobs को टक्कर दे सकता है।

Kormo Jobs ऐप की मदद से आप अपनी प्रोफाइल के आधार पर नौकरी की खोज कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कुछ ऐसे टूल्स भी दिए गए हैं, जो कि आपकी प्रोफाइल में आपके करियर और नई स्किल को अपग्रेड कर सकेंगे। साथ ही ऐप में अपनी जानकरी देकर डिजिटल सीवी भी तैयार कर सकते हैं। जिसे ऐप के माध्यम से शेयर व प्रिंट किया जा सकता है।

यंहा एक Learn New Skill का भी ऑप्शन है। जंहा से आप अपने जॉब में काम आने वाले स्किल्स को सिख सकते हैं।

फिलहाल अभी मुझे इसमें कंटेंट की कमी लगी। उम्मीद है धीरे धीरे स्किल सेक्शन को और इम्प्रूव किया जाएगा।

गूगल कोरमो जॉब्स एप्प का प्रयोग कैसे करें?

Kormo Jobs App का प्रयोग करना बहुत ही आसान है।

सबसे पहले तो आप इस एप्प को प्लेस्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लें। अपनी पर्सनल जीमेल से इसको लॉगिन कर लें।

लॉगिन होने के बाद गूगल अकाउंट से आपकी बेसिक डिटेल्स यंहा आ जाती है। आप आपको “Your Profile” में जाकर सभी जानकरियों को अच्छे से दर्ज करना है।

यंहा आप चाहें तो अपना रिज्यूमे उपलोड कर सकते हैं। या अपनी जानकरी को मैन्युअली भी डाल सकते हैं। ये करने के बाद आपका एक Digital CV तैयार हो जाता है।

अब आपने जॉब का इंट्रेस्ट और लोकेशन चुन सकते हैं। इसके बाद आपको आपकी योग्यता के अनुसार जॉब की लिस्ट दिखाई देने लगेगी।आप अपने पसंद और सुविधा के अनुसार इन जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Kormo Jobs App क्या ख़ास है?

Google का कोर्मो जॉब्स ऐप आपको जॉब इंटरव्यू के माध्यम से निर्देशित अनुभव के साथ प्रवेश-स्तर की नौकरियों को खोजने में मदद करता है।

आप अपने इंट्रेस्ट, क्वालिफिकेशन और स्थान के आधार पर verified employers नियोक्ताओं से व्यक्तिगत नौकरी की सिफारिशें प्राप्त कर सकते हैं।

आप एक मुफ्त डिजिटल रिज्यूमे / सीवी बना और डाउनलोड कर सकते हैं।आप सीधे आवेदन कर सकते हैं और बस कुछ ही समय में एप्लीकेशन पूरा हो जाता है। आपको अपनी प्रोफ़ाइल को शुरू करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं।

एक बार साइन अप करने के बाद, आपके पास असीमित पहुंच है:

  • verified employers से नई नौकरियां
  • वास्तविक समय ट्रैकिंग और जॉब एप्लीकेशन पर जल्दी अपडेट
  • ऐप के माध्यम से सीधे साक्षात्कार
  • मुफ्त डिजिटल रिज्यूमे जो आपके शेयर या CV के रूप में डाउनलोड करने के लिए है
  • आपको सीखने और अधिक कमाने में मदद करने के लिए नई स्किल कंटेंट भी उपलब्ध है

कोरमो जॉब्स रिटेल, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज में माहिर हैं और रिटेल सेल्स एसोसिएट, डिलीवरी और वेयरहाउस ऑपरेशंस और कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव जैसे जॉब ऑफर करते हैं।

Google Pay Jobs Spot Section

आपको बता दें पिछले साल गूगल ने Google Pay में Jobs Spot सेक्शन जोड़कर Kormo Jobs का शुरुआती अनुभव प्रदान किया था। कंपनी का दावा है कि गूगल पे इंटीग्रेशन के जरिए Dunzo और Zomato जैसी कंपनियों ने 20 लाख से भी ज्यादा वेरिफाई जॉब्स पोस्ट की थी। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कितने लोगों को इस लिस्टिंग के जरिए जॉब्स प्राप्त हुई।

खैर! अब गूगल ने गूगल पे पर मौजूद Jobs Spot को Kormo Jobs के रूप में रीब्रांड कर दिया है, जो कि यूज़र्स को वैसा ही अनुभव प्रदान करने वाला है। अब यूजर सीधा kormo Jobs app की मदद से जॉब्स ढूंढ पाएंगे।

आपको बता दें, गूगल काफी समय से अपनी सर्च रिजल्ट्स में भी जॉब्स को ख़ास जगह दे रहा है। और आपने भी कई बार सर्च करते हुए इसका अनुभव किया होगा।

गूगल पे पर मौजूद जॉब स्पॉट को खासतौपर एंट्री-लेवल पॉजिशन के लिए डिज़ाइन किया गया था। लेकिन Kormo Jobs ऐप एंट्री-लेवल पॉजिशन से आगे बढ़ते हुए LinkedIn व भारतीय जॉब पोर्टल जैसे Naukri, Shine.com और TimesJobs को टक्कर देगा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में गूगल ने भारत में अपने सर्च इंजन पर जॉब लिस्टिंग लाने के लिए Aasaanjobs, Freshersworld, Headhonchos, IBM Talent Management Solutions, LinkedIn, Quezx और Shine जैसे जॉब पोर्टल्स के साथ साझेदारी की।

उम्मीद है Google Kormo Jobs App आपकी जॉब ढूंढने में आपकी मदद करेगा।

अगर Kormo Jobs App के जुड़ा आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट में बताएं। पोस्ट को शेयर कीजिये जिससे दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.

أحدث أقدم